पिथौरागढ़

बेरीनाग : भगवान मेहरा का राष्ट्रीय रक्षा अकादमी 2026 में चयन ।

बेरीनाग। साधना इंटर कॉलेज के छात्र भगवान मेहरा ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी 2026 में चयनित होकर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र और उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया है। ग्राम दौलीगाड़ (पोस्ताला) निवासी भगवान मेहरा के पिता त्रिलोक सिंह मेहरा एवं माता गोदावरी देवी अपने बेटे की इस सफलता पर अत्यंत गौरवान्वित हैं।

भगवान की यह अभूतपूर्व सफलता संघर्ष, धैर्य और अटूट आत्मविश्वास की एक मिसाल बनकर उभरी है। ​भगवान सिह मेहरा ने वर्ष 2025 में साधना इंटर कॉलेज से 94% अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और उत्तराखंड की राज्य वरीयता सूची (मेरिट लिस्ट) में अपना स्थान दर्ज कराया था।
कठिन परिस्थितियों में भी नहीं डगमगाया संकल्प
​भगवान की यह सफलता आसानी से नहीं मिली। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। अचानक उनके पिताजी त्रिलोक सिंह मेहरा का स्वास्थ्य गंभीर रूप से खराब हो गया और उनकी नौकरी भी चली गई। घर में गहराते आर्थिक संकट के बावजूद भगवान ने अपने लक्ष्य से कभी ध्यान नहीं भटकने दिया। माता-पिता के आशीर्वाद और दिन-रात की अथक मेहनत के बल पर उन्होंने देश की सबसे प्रतिष्ठित सैन्य परीक्षाओं में से एक, एनडीए में सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे परिस्थितियां भी घुटने टेक देती हैं।
​ ​छात्र की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर साधना इंटर कॉलेज परिवार में जश्न का माहौल है। विद्यालय के प्रबंध चम्पा पंत,प्रधानाचार्य पंकज पांडे,ने भगवान मेहरा और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा​”एक प्रधानाचार्य के रूप में मुझे भगवान पर अत्यंत गर्व है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए संदेश है कि जीवन में परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि लक्ष्य स्पष्ट है और संकल्प अटल है, तो सफलता अवश्य मिलती है। भगवान ने यह सिद्ध कर दिखाया है।”
​साधना इंटर कॉलेज परिवार ने खुशी ब्यक्त की। क्षेत्रवासियों ने भगवान सिह मेहरा को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *