देहरादून : सीएम ने दी ऋषिकांता सिंह को बधाई ।
देहरादून: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आयोजित हो रहे हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं. ऐसा ही कमाल ऋषिकांता सिंह ने किया है. ऋषिकांता सिंह ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप की 60 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है.

ऋषिकांता सिंह की इस उपलब्धि पर देश गौरवान्वित है. हर कोई उन्हें उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दे रहा है. उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कमाल करने के लिए ऋषिकांता सिंह को बधाई दी है.

सीएम धामी ने लिखा कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप की 60 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में ऋषिकांता सिंह जी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर समस्त देशवासियों को गौरवान्वित किया है. पकी यह उपलब्धि देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी. उन्हें खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी. स गौरवपूर्ण सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं.

