पिथौरागढ़

पिथौरागढ़: वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी, बेरीनाग पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़: जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए पिथौरागढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली बेरीनाग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसएचओ कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त अंकित कुमार (निवासी: चाखबोरा) के घर पर दबिश दी और उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त अंकित कुमार के खिलाफ न्यायालय में मोटर व्हीकल (MV) एक्ट के अंतर्गत वाद विचाराधीन था, जिसमें वह लगातार पेशी से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून से बचने वाले वारंटी और वांछित अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *