पिथौरागढ़

गंगोलीहाट: ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत लगा कानूनी जागरूकता शिविर, बच्चों को बताए गए अधिकार |

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) के गाइड लाइन पब्लिक स्कूल में राज्य और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत एक विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

तहसील विधिक सेवा समिति की इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
शिविर की अध्यक्षता करते हुए सिविल जज रजनीश मोहन ने छात्रों, शिक्षकों और उपस्थित लोगों को ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने विशेष रूप से पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए “अपने अधिकार जानो” विषय पर जानकारी दी।


इस अवसर पर तहसीलदार देवांशु प्रताप, खंड शिक्षा अधिकारी नीरज अधिकारी और प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाठक ने भी बच्चों के सुरक्षित भविष्य को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अधिवक्ता बार संघ के सचिव मनोज सिंह रावल, अधिवक्ता कु० निशा, न्यायालय के पेशकार संजय कुमार पाठक, वरिष्ठ सहायक राजेंद्र सिंह ऐर, आदेशकिया वाहक प्रधुमन सिंह टोलिया, पी०आर०डी० जवान विनोद कुमार और गाइड लाइन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य व प्रबंधक नितेश खाती सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। शिविर में स्कूल के 120 से 150 छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *