देहरादून

मोदी सरकार के कार्यकाल को 12 वर्ष पूर्ण, मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना ।

देहरादून: निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूर्ण करने पर सीएम धामी ने पीएम मोदी को बधाई दी है. सीएम धामी ने विशेष पत्र लिखकर पीएम मोदी को उनके ऐतिहािसक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी. वहीं, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक़, चारधाम में पीएम मोदी के नाम से पूजा: आज देवभूमि उत्तराखंड के चारों धाम—बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित शक्ति मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी तथा प्रदेश के अन्य प्रमुख मंदिरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री पद पर लगातार 12 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, कुशल नेतृत्व तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए विशेष अनुष्ठान संपन्न हुए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने और केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखंड में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. देहरादून के टपकेश्वर मंदिर, दून योगपीठ और सहसपुर स्थित बालाजी धाम मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा नेताओं, योग गुरुओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की. साथ ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया.

गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 4399 दिनों तक देश की सेवा करते हुए विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *