देहरादून

देहरादून : छात्रा रिया थापा की मौत मामले में कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाला. साथ ही कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

देहरादून: देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस मुखर है. देहरादून में कांग्रेसियों ने रिया थापा के निवास पूजा विहार से कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया. साथ ही कांग्रेसियों ने इस दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.


मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़ आपको बात दें , इस दौरान रिया के परिजन, रिश्तेदार, स्थानीय नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले रिया थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. कांग्रेस नेता वैभव वालिया ने कहा कि रिया थापा की असमय मृत्यु केवल एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे देश की शिक्षा व्यवस्था की विफलता का प्रतीक है. उन्होंने आरोप लगाया कि नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने, भ्रष्टाचार और सरकारी लापरवाही के चलते लाखों युवाओं के भविष्य को अंधकार में डाल दिया गया है.

गौर हो कि 23 साल की रिया थापा ने बीते दिनों अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी. उसका शव फंदे से लटका मिला. देहरादून की रहने वाली रिया थापा 12वीं के बाद मेडिकल की तैयारी शुरू की थी. 12वीं परीक्षा में 97.6 फीसदी अंक प्राप्त कर वो री-नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *