पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ धारचूला: सीमांत गांव तीजम में पहला मॉडल सीएसपी केंद्र शुरू, दारमा घाटी तक पहुंची बैंकिंग सेवा |

धारचूला (पिथौरागढ़):
भारत के सीमांत क्षेत्र धारचूला के दूरस्थ गांव तीजम में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा पहले मॉडल सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) का भव्य उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही उत्तराखंड ग्रामीण बैंक दारमा घाटी के दुर्गम और सीमांत गांवों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने वाला पहला बैंक बन गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को अपने ही गांव में सुलभ बैंकिंग सुविधाएं मिल सकेंगी। 


उद्घाटन समारोह में बैंक के अध्यक्ष श्री हरि हर पटनायक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ क्षेत्रीय प्रबंधक श्री संदीप कुकरेती, क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी और स्थानीय ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इस दौरान अध्यक्ष महोदय ने ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। 
बैंक की तरफ से बताया गया कि इस वर्ष पिथौरागढ़ जिले में कुल 34 नए सीएसपी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें 12 (35%) महिलाएं शामिल हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री संदीप कुकरेती ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि बैंक ग्रामीणों की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *