पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ : बेटे की मौत बर्दाश्त नहीं कर सकी माँ, ख़ुद भी दी जान ।

पिथौरागढ़ के मड़े गांव से एक बेहद मर्माहत करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 14 साल के बेटे की अचानक मौत का सदमा उसकी मां बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने भी सरयू नदी में कूदकर जान दे दी।

कक्षा नौ में पढ़ने वाला 14 साल का इकलौता बेटा जतिन शनिवार सुबह दौड़ लगाने गया था, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की अचानक मौत से मां पूनम जोशी इस कदर बेसुध हुईं कि वह अस्पताल से लौटते वक्त घाट के पास उतरीं और सरयू नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस परिवार पर यह दूसरा बड़ा वज्रपात है। करीब दो साल पहले इनकी बड़ी बेटी की भी डायबिटीज के कारण मौत हो चुकी है। मृतका के पति कैलाश चंद्र जोशी असम राइफल्स में त्रिपुरा में तैनात हैं। एक ही दिन में मां और बेटे की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *