पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ : विधायक मयूख महर ने किया डॉ. लाल पैथलैब कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन

विधायक मयूख महर ने किया डॉ. लाल पैथलैब कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन

पिथौरागढ़। जनपद वासियों को बेहतर स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज नगर के ए.पी.एस. तिराहा, बिन (दुर्गा भवन) में ‘डॉ. लाल पैथलैब कलेक्शन सेंटर (CC-6)’ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मयूख महर ने दीप प्रज्वलित कर और रिबन काटकर केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक मयूख महर ने लैब संचालक खीमानंद जोशी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीमांत क्षेत्र में इस तरह की आधुनिक और प्रतिष्ठित लैब खुलने से स्थानीय जनता को जांच रिपोर्ट के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और उन्हें घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

लैब संचालक खीमानंद जोशी ने सभी आगंतुकों का आभार जताते हुए कहा कि सेंटर पर विश्वसनीयता और त्वरित सेवा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।


उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भुवन पांडे, ऋषेंद्र महर, त्रिलोक बिष्ट, राजेंद्र पांडे, शमशेर महर, सुभाष पंत, हरजीत सिंह, धीरज बेरी, विमल बगौली, भूपेंद्र ऐर, राजा भट्ट सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *