देहरादून : सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूट कर फेका नदी में हालत गंभीर ।
देहरादून: देहरादून में गुरुवार देर रात ड्यूटी से घर लौट रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ थाना प्रेमनगर क्षेत्र में लूट और मारपीट का मामला सामने आया है. जिसमें स्कूटी सवार दो बदमाशों ने युवक का सहस्रधारा क्रॉसिंग से अपहरण कर लिया और लूटपाट के बाद जामुनवाला पुल से नीचे नदी में फेंक दिया. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हों गया और युवक पूरी रात पत्थरों के बीच जिंदगी और मौत से जूझता रहा. सुबह स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया. युवक के पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करें पुलिस मामले की जांच में छूट गई है.

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार शिवाजी मार्ग कांवली रोड निवासी विनोद कुमार ने थाना प्रेम नगर में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका बेटा 23 वर्षीय आकाश कुमार आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. उसकी ड्यूटी शाम छह बजे से रात दो बजे तक रहती है. गुरुवार रात करीब सवा दो बजे वह सहस्रधारा क्रॉसिंग पर घर जाने के लिए ऑनलाइन बाइक बुक कर रहा था. इसी दौरान स्कूटर सवार दो युवक वहां पहुंचे और जबरन आकाश कों अपने साथ ले गए. आरोपी आकाश को घंटाघर, बिंदाल पुल और गढ़ी कैंट होते हुए जामुनवाला पुल तक ले गए. वहां बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की और बैग, दो मोबाइल फोन तथा पर्स में रखे 700 रुपये लूट लिए. इसके बाद आरोपियों ने आकाश को पुल से नीचे नदी में फेंक दिया.
गिरने से युवक की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया. घायल हालत में वह पूरी रात नदी किनारे पत्थरों के बीच पड़ा रहा. बीती सुबह आसपास के लोगों ने उसकी आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वर्तमान में आकाश का इलाज दून अस्पताल में चल रहा है. थाना प्रेमनगर एसएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया है कि पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. साथ ही युवक अभी मानसिक और शरीर रूप से पूरी तरह सामान्य नहीं है, जिसके चलते वह घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है.

