हरिद्वार : गंगनहर से एक महिला का शव मिलने से मची सनसनी
हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित कस्सबान मोहल्ले में सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पीछे गंगनहर से एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. उधर 35 साल से लापता चल रहे हरियाणा के एक किसान के शव की शिनाख्त हो गई है. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों ने गंगनहर में झाड़ियों में अटका शव देखा और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने मौके पर शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी. मृतक महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है और महिला विवाहित है. ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला है, जो गंगनहर में झाड़ियों में अटका हुआ था. शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है.
शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. 35 साल पहले हरियाणा के झज्जर से लापता हुए एक किसान जीते जी अपने परिजनों से नहीं मिल सका. लेकिन पुलिस की मदद से किसान का शव परिजनों तक पहुंच गया. परिजनों ने विधि विधान के साथ हरिद्वार में ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया. गौर हो कि 35 सालों पहले हरियाणा के झज्जर से एक किसान लापता हो गया था. परिजनों ने इसे खोजने के काफी प्रयास किए लेकिन एक किसान जीते जी तो नहीं मिल सका लेकिन मौत के बाद उसका शव अपने परिवार तक जरूर पहुंचा. दरअसल तीन दिन पूर्व हरिद्वार के एक मंदिर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ. बरामद हुए शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया.
अज्ञात शव की पहचान जब हाथ पर गुदे नाम से हुई. हरिद्वार पुलिस ने तीन दिन के बाद मृतक के परिजनों को खोज निकाला. मृतक के बड़े भाई द्वारा शव को देखकर छोटे भाई की आंखें नम हो गईं. उसने भावुक होकर कहा कि यदि पुलिस इतनी गंभीरता से प्रयास न करती, तो शायद उन्हें भाई के अंतिम दर्शन भी न मिल पाते. शुक्रवार को खड़खड़ी श्मशान घाट पर उदयवीर का अंतिम संस्कार किया गया.

