हरिद्वार

हरिद्वार : मीट की दुकानों को शिफ्ट करने का प्रस्ताव पास ।

हरिद्वार : नगर निगम की बोर्ड बैठक में शहर की कच्चे मीट की दुकानों को सराय गांव में शिफ्ट करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। इस फैसले पर शहर में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। नगर निगम का निर्णय: ज्वालापुर और जगजीतपुर क्षेत्रों में चल रही मीट की दुकानों को अब शहर से 7 किमी दूर ‘सराय’ में बसाया जाएगा। वहां निगम 56 दुकानें तैयार कर रहा है। हिंदूवादी संगठनों और साधु-संतों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनकी मांग है कि कच्चे मांस के साथ-साथ पके हुए मीट के होटल और शराब की दुकानों को भी मथुरा-वृंदवन की तर्ज पर शहर से बाहर किया जाए। मीट कारोबारी इस फैसले से नाराज हैं। प्रस्तावित जगह (सराय) के पास कूड़ा निस्तारण प्लांट होने से वहां भारी गंदगी और दुर्गंध है।

वहां अभी तक स्लॉटर हाउस (बूचड़खाना) की व्यवस्था नहीं है।शहर से दूरी और जाम की समस्या के कारण उनके रोजगार पर संकट आ सकता है।

जहाँ भाजपा पार्षदों के बहुमत से यह प्रस्ताव पारित हो चुका है, वहीं कांग्रेस पार्षदों और व्यापारियों ने इसे बिना तैयारी के लिया गया फैसला बताया है। फिलहाल, निगम प्रशासन केवल लाइसेंस धारक पुराने कारोबारियों को ही नई जगह पर दुकान आवंटित करने की योजना बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *