पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ : कल (20 जुलाई, सोमवार) स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद ।

पिथौरागढ़ : मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी के बाद, पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर एक बड़ा फैसला लिया है। कल यानी 20 जुलाई (सोमवार) को पिथौरागढ़ जनपद के कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और प्राइवेट स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे। इसके साथ ही जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।


आपको बता दें कि देहरादून मौसम विज्ञान विभाग ने कल पिथौरागढ़ सहित राज्य के कई हिस्सों में तीव्र से अति तीव्र बारिश और बिजली चमकने का अनुमान जताया है। प्रशासन ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस आदेश का पालन कराने का सख्त निर्देश दिया है। कल बच्चों को स्कूल भेजने से बचें और सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *