पिथौरागढ़ : भारी बारिश की चेतावनी, 7 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
पिथौरागढ़ : भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 7 सितंबर 2026 (सोमवार) को पिथौरागढ़ सहित राज्य के विभिन्न जिलों में गरज-चमक के साथ तेज से भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग की इस चेतावनी और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

इस आदेश के तहत 7 सितंबर को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी (सीबीएसई/अन्य बोर्ड) विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी रहेगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।


