पिथौरागढ़ : आशा कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल |
पिथौरागढ़: उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (संबद्ध: ऐक्टू) ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। ‘स्कीम वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय आह्वान पर यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) को ज्ञापन सौंपकर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।

ज्ञापन के तहत 1 सितंबर 2026 से सितंबर माह के प्रत्येक मंगलवार को जिले के सभी प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और राजकीय अस्पतालों में आशा वर्कर धरना-प्रदर्शन करेंगी।

प्रमुख मांगें: न्यूनतम वेतन: समान कार्य के लिए सम्मानजनक न्यूनतम वेतन।
पेंशन व नियमितीकरण: पेंशन सुविधा और सेवा को सरकारी कर्मचारी का दर्जा।
स्वास्थ्य सुरक्षा: बीमा और अन्य मूलभूत विभागीय सुविधाएं।

ज्ञापन देने के दौरान जिला अध्यक्ष इंद्रा देऊपा, कनालीछीना ब्लॉक अध्यक्ष कमला भट्ट, बेरीनाग ब्लॉक अध्यक्ष साबित्रि पंत और गंगोलीहाट से उमा मेहरा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यकर्ताओं ने साफ किया है कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।


