पिथौरागढ़

अस्कोट: देवीसोना में वन विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध वन उपज बरामद ।

पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट क्षेत्र अंतर्गत देवीसोना में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित वन उपज बरामद की है।

वन दरोगा कैलाश सिंह के नेतृत्व में टीम ने ग्राम-खेतार कन्याल निवासी भग्गू सिंह कन्याल के गोदाम पर छापेमारी कर 127 नग गुलिया, 1350 किग्रा मौस घास, 98 किग्रा दालचीनी और 425 किग्रा झूला जब्त किया। बरामद सामग्री को सुरक्षा के लिहाज से वन चेतना भवन व आउट हाउस अस्कोट में रखवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *