उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी : गांव के किशोर पर लगा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप ।

उत्तरकाशी: प्रखंड के नजदीकी गांव से कक्षा 6 में पढ़ने वाले 11 साल के किशोर पर चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 9 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है. घटना बीते बुधवार दोपहर के बाद की है. घटना पुरोला प्रखंड के एक गांव घटित हुई है. पुलिस द्वारा पीड़ित किशोरी पिता की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही. छात्रा को मेडिकल जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है. मामला तब प्रकाश में आया जब छात्रा का पिता काम से घर आया और बच्ची को खून से लथपथ देखा. पुलिस का कहना है कि पिता कि तहरीर पर विधिक कार्ररवाई की जा रही है. छात्रा को मेडिकल के लिए चिकित्सालय उत्तरकाशी भेजा गया है, साथ ही किशोर से पूछताछ की जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट में छपी ख़बर के अनुसार, पुलिस के अनुसार पीड़ित के पिता की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बीते बुधवार को किशोरी की मां पास के ही गांव में मेले में गई थी. वहीं पिता मजदूरी करने खेतों में गया था. पीड़िता का आरोप है कि दोनों गांव के मंदिर में खेल रहे थे, तभी छात्र ने खेल खेल में ही किशोरी को मंदिर के पिछले हिस्से में ले गया तथा दुराचार किया. मामला तब प्रकाश में आया जब छात्रा का पिता काम से घर आया तथा लड़की को खून से लथपथ देखा. वहीं पीड़ित छात्रा 9 साल और छात्र 13 साल का है.

पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर: पूछताछ करने पर किशोरी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया. घटना को सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. आनन-फानन में परिजन किशोरी को लेकर उपजिला चिकित्सालय पुरोला पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *