चंपावत

चंपावत : जांच में नाबालिग निकली गर्भवती । आरोपी गिरफ़्तार

चंपावत: जनपद में एक नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई. अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.आरोपी युवक उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद का रहने वाला है.

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक़, चंपावत जिले में एक नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पीड़िता और आरोपी युवक नगर के एक प्रतिष्ठान में साथ कार्य करते थे. इसी दौरान दोनों के बीच परिचय हुआ. कुछ समय बाद किशोरी को मासिक धर्म नहीं होने पर संदेह हुआ, जिसके बाद कराई गई चिकित्सीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक किशोरी को नगर के एक निजी अस्पताल लेकर गया था.

वहां अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान गर्भावस्था की जानकारी सामने आई. वहीं मामला नाबालिग से संबंधित था, इसलिए अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित किया. सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग सक्रिय हो गए. कोतवाली चंपावत प्रभारी निरीक्षक बीएस बिष्ट ने बताया कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

सीओ निहारिका सेमवाल के अनुसार घटना 4 जून की है. मामले में तत्काल धारा 64 बीएनएस व पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान निवासी पीलीभीत तथा वर्तमान निवासी चंपावत के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्य द्वारा की जा रही है. वहीं चाइल्ड हेल्पलाइन ने किशोरी की आयु 18 वर्ष से कम होने की पुष्टि की है, जिसके चलते मामला पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज किया गया. किशोरी की काउंसलिंग कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी . 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *