पिथौरागढ़ : राहुल गांधी पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला|
राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला

गंगोलीहाट : गंगोलीहाट विधानसभा के गंगोलीहाट बाजार स्थित मुख्य चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन किया
कार्यक्रम का नेतृत्व यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गंगोलीहाट श्री अनिल बिष्ट ने किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद और वैचारिक विरोध स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल के वरिष्ठ नेता के प्रति अपशब्दों एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, सामाजिक न्याय एवं भाईचारे के विचारों को आगे बढ़ाने वाला संगठन है। कांग्रेस हमेशा संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है
कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोध नीतियों और विचारों के आधार पर होना चाहिए, व्यक्तिगत टिप्पणी अथवा अपमानजनक भाषा के माध्यम से नहीं। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक मर्यादा बनाए रखने की मांग की।
इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष गंगोलीहाट नारायण सिंह बोहरा जी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गंगोलीहाट संजू बोरा जी, पार्षद जीवन पाण्डेय जी, मनीष बिष्ट जी, किशोर कुमार जी, यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारी गोपाल सिंह जी, पंकज गोस्वामी जी, विक्की शाह जी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम सिंह जी एवं विरजेश जोशी जी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि संविधान, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस की आवाज आगे भी मजबूती से उठती रहेगी
सादर
खजान चन्द्र गुड्डू
पूर्व दर्जा राज्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार
45 विधानसभा गंगोलीहाट विधायक प्रत्याशी 2027

