पिथौरागढ़: एसआईआर के तहत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि बढ़ी, अब 3 अक्टूबर को होगा प्रकाशन|
पिथौरागढ़ : *SIR के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित।*
*एसआईआर के तहत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन तिथि विस्तारित, 3 अक्टूबर 2026 को होगा अंतिम प्रकाशन।*
विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में आज अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जनपद के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की तिथि में किए गए परिवर्तन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाना था। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उक्त तिथि को विस्तारित करते हुए अब विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 03 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की विस्तारित तिथि 03 अक्टूबर 2026 के संबंध में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद शरीफ सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

