पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ : वरिष्ठ भाजपा नेताओं की माताजी के निधन पर दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि |

पिथौरागढ़ : दुःख समाचार भाजपा के उत्तराखंड के लोकप्रिय नेता स्वर्गीय श्री प्रकाश पंत जी व कैलाश पंत जी,व वरिष्ठ नेता श्री भूपेश पंत जी की माता जी का आज़ उनके आवास खडकोट में लम्बे समय से बीमारी के कारण देहांत हो गया है। 
कल दिनांक 12/09/2026 कों प्रातः 7 बजे पार्थिव शरीर को रामेश्वर घाट ले जाया जायेगा।


दुखद समाचार की जानकारी मिलते ही भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री गिरीश जोशी, दर्जा मंत्री श्री गणेश भंडारी, डीडीहाट विधायक श्री बिशन सिंह चुफाल जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जितेन्द्र प्रसाद जी, महापौर श्रीमती कल्पना देवलाल जी, श्री राजेन्द्र रावत जी, श्री दिवाकर जोशी जी, श्री कोमल मेहता जी, श्री राकेश देवलाल जी, श्री विरेन्द्र शाह जी, श्री रघुवीर सिंह बिष्ट, आदि वरिष्ठ जनों ने उनके आवास खडकोट में जा कर शोक संवेदना प्रकट किया पुन्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *