पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ : सीमांत गांव डौड़ा में SSB ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर |

पिथौरागढ़ (हेमंत कुमार, News Pth Tv) 

सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की बीओपी सुनखोली द्वारा वाइब्रेंट विलेज डौड़ा में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का संचालन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. एस. हल्दर के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर सहायक कमांडेंट दीवान सिंह और सीमा चौकी (BOP) प्रभारी राजेंद्र सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

मुफ्त जांच और दवाओं का वितरण

स्वास्थ्य शिविर में डौड़ा, छोरीबगड़, हीराखान और आसपास के दूरस्थ गांवों से पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया और आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां भी बांटीं।

ग्रामीणों ने की पहल की सराहना

सीमांत क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को देखते हुए ग्रामीणों ने एसएसबी की इस जनहितैषी पहल का स्वागत किया और आभार जताया। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि दुर्गम इलाकों में इस तरह के चिकित्सा शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए।

जनसेवा का सिलसिला रहेगा जारी: SSB

कार्यक्रम के दौरान एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि बल सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ सीमांत क्षेत्रों में नागरिक कल्याण के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए आगे भी ऐसे सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *