पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ : 3 हफ्ते बाद सुवा रोड पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई |

News Pth TV की खबर का बड़ा असर: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ से उम्मीद की राह तक; 3 हफ्ते बाद सुवा रोड पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

धारचूला (पिथौरागढ़):

ग्रामीणों के संघर्ष और News Pth TV की बेबाक पत्रकारिता रंग लाती दिख रही है। 9 जुलाई को जब News Pth TV ने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ शीर्षक से सुवा गाँव की बदहाली और सड़क की मांग को प्रमुखता से उठाया था, उसके ठीक तीन हफ्ते बाद शनिवार को शासन-प्रशासन की नींद खुली और ज़मीन पर ठोस कार्रवाई शुरू हुई।

संयुक्त टीम ने पूरा किया मार्किंग का काम शनिवार को सुवा गाँव को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रस्तावित सड़क निर्माण क्षेत्र में वन विभाग, राजस्व और निर्माण एजेंसी की संयुक्त टीम ने बड़ा कदम उठाया।

 

वन विभाग के दरोगा व उनकी टीम PMGSY (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) के जूनियर इंजीनियर (JE) अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

टीम ने प्रस्तावित मार्ग की ज़द में आने वाले पेड़ों की गिनती और मार्किंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसे सड़क निर्माण की प्रशासनिक प्रक्रिया का सबसे अहम चरण माना जा रहा है।

 ग्रामीणों में जगी आस, वर्षों पुराना सपना होगा पूरा

वर्षों से सड़क की बाट जोह रहे सुवा गाँव के ग्रामीणों ने इस कार्रवाई के बाद राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि जो सपना सालों से अधूरा था, अब वो साकार होता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *