पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ : जर्जर स्कूल भवन के पुनर्निर्माण को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन |

झूणी: जर्जर स्कूल भवन के पुनर्निर्माण को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

पिथौरागढ़। विकास खंड बिण के अंतर्गत ग्राम पंचायत झूणी की ग्राम प्रधान बबीता ज्याला ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (रा.उ.मा.वि.) झूणी के जीर्ण-शीर्ण हो चुके भवन के पुनर्निर्माण को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) पिथौरागढ़ को एक मांग पत्र सौंपा है।

सौंपे गए पत्र में ग्राम प्रधान ने बताया कि विद्यालय भवन की स्थिति अत्यंत दयनीय और खंडहर जैसी हो चुकी है। बरसात के दिनों में स्कूल की पूरी छत टपकती है, जिससे कमरों और फर्श पर पानी जमा हो जाता है। काई जमने के कारण नौनिहालों और शिक्षकों के फिसलकर चोटिल होने का खतरा लगातार बना हुआ है। टपकते पानी से स्कूल के दरवाजे, खिड़कियां और शिक्षण सामग्रियां भी सड़-गल रही हैं।

ग्राम प्रधान बबीता ज्याला ने चेतावनी दी है कि इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व में भी कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

यदि शीघ्र ही स्कूल भवन का पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो ग्राम पंचायत झूणी की समस्त जनता अपने बच्चों के साथ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *