हरिद्वार

रुड़की : सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी अचानक आग ।

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगी, आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई. सूचना पर तत्काल दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि इस हादसे में ट्रक बुरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. फायर यूनिट के फायरमेन अतर सिंह राणा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया. फिलहाल ट्रक में आग लगने के कारणों की जांच जारी है.

जानकारी के मुताबिक, रुड़की में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित राजमहल होटल के पास खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई, जिसके बाद ट्रक में आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान छूने लगी. इसी बीच किसी शख्स द्वारा आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही बिना देरी किए दमकल कर्मियों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. मौके पर टीम ने देखा कि हाई टेंशन बिजली की लाइन गिरने से ट्रक में भयंकर आग लगी है, जिसके बाद दमकल की टीम द्वारा तत्काल होज पाइप फैलाया गया.

लेकिन टीम ने देखा की बिजली की लाइन नहीं कटी है, इसके बाद टीम द्वारा तत्काल उक्त सूचना से कंट्रोल रूम को अवगत कराया गया. साथ ही चेतक मोबाइल को बिजली घर भेजा गया और बिजली घर से बिजली काटी गई. इसके बाद ट्रक में लगी आग को कड़ी मशक्कत के बाद पूर्ण रूप से बुझाया गया, हालांकि फायर सर्विस की इस तत्काल कार्रवाई से ट्रक के डीजल टैंक को भी फटने से बचा लिया गया. गनीमत रही इस अग्निकांड से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *