पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ : एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स कमेटी, उत्तराखंड के अध्यक्ष ने उठाए गंभीर सवाल ।

पिथौरागढ़ : एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स कमेटी, उत्तराखंड के अध्यक्ष और सोशल एक्टिविस्ट डॉ. किशोर कुमार पंत ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था और निजी शिक्षण संस्थानों को लेकर सरकार की नीति और नीयत पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हर साल प्रवेश सत्र के समय सरकार द्वारा निजी स्कूलों के खिलाफ “लूट-खसोट” और “माफिया” जैसे कड़े शब्दों का प्रयोग तो किया जाता है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए अभी तक ‘फीस एक्ट’ लागू नहीं किया गया है। कहा केवल बयानों और नोटिस से व्यवस्था नहीं सुधरेगी। फीस एक्ट अभिभावकों, छात्रों और स्कूलों—तीनों के हितों की रक्षा के लिए अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *