पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ : राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में KNU GIC की 13 बालिकाओं ने किया कमाल।

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में पिथौरागढ़ की बेटियों की चमक

KNU GIC की 13 बालिकाओं ने किया कमाल — 12 ने जीते स्वर्ण, एक ने जीता रजत, विद्यालय में हुआ भव्य सम्मान समारोह

पिथौरागढ़ :  राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज 7 अक्टूबर को हल्द्वानी (नैनीताल) में हुआ, जिसमें KNU GIC पिथौरागढ़ की 13 बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 बालिकाओं ने स्वर्ण पदक (Gold Medal) और एक बालिका ने रजत पदक (Silver Medal) अपने नाम किया।

इन बालिकाओं ने न केवल विद्यालय का बल्कि पूरे जनपद पिथौरागढ़ का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया।

🏅 पदक विजेता छात्राएँ

क्रमांक छात्रा का नाम कक्षा प्राप्त पदक भार वर्ग (किग्रा में)

1 साक्षी 12 🥇 स्वर्ण (Gold) 40–42
2 माया 10 🥇 स्वर्ण (Gold) 42–44
3 दीपिका 12 🥇 स्वर्ण (Gold) 44–46
4 जया 11 🥇 स्वर्ण (Gold) 46–48 (Under-19)
5 गौलरी 11 🥇 स्वर्ण (Gold) 48–50
6 अलीशा 12 🥇 स्वर्ण (Gold) 50–52
7 दिया 11 🥇 स्वर्ण (Gold) 52–54
8 कृष्णा 11 🥇 स्वर्ण (Gold) 51–54 (Under-A)
9 अनुष्का 11 🥇 स्वर्ण (Gold) 54–57 (Under-19)
10 भूमि 10 🥇 स्वर्ण (Gold) 57–60 (Under-19)
11 रिया 11 🥇 स्वर्ण (Gold) 63–66
12 खुशी 8 🥇 स्वर्ण (Gold) 66–70
13 यशिका 9 🥈 रजत (Silver) 54–57

अब ये सभी विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जो अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में अरुणाचल प्रदेश एवं कर्नाटक में आयोजित की जाएगी।
आज विद्यालय प्रांगण में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें इन सभी बालिकाओं को गोल्ड मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
यह प्रतियोगिता SGFI (School Games Federation of India) के तत्वावधान में आयोजित की गई थी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह पोखरिया, खेल शिक्षक श्री संजय गुप्ता, श्री दिनेश चंद भट्ट, ए.आर. दताल, भरत ग्याला, एस.के. बारी, संजय पाण्डेय, दीप जोशी, नीरज ओझा, चंद्र चिराल, कृष्णा रावत, हरीश बिष्ट, हेम जोशी, रेखा जोशी, जानकी जोशी, गीता कोहली, भावना भट्ट, दीक्षा ओझा, आशीष पाण्डेय, मनमोहन पोखरिया, धर्मानंद, सोबन सिंह फत्याल, भरत कुंवर, चन्द्र जोशी, ललित धामी सहित पूरा कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

प्रधानाचार्य श्री पोखरिया ने कहा —
“हमारी बेटियों ने अपने संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास से यह सफलता अर्जित की है। हमें विश्वास है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी ये छात्राएँ उत्तराखंड का परचम लहराएँगी।”

✍️ हेमंत कुमार जौलजीबी/पिथौरागढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *