हरिद्वार : टायर की दुकान में लगी भीषण आग ।
हरिद्वार: उपनगरी ज्वालापुर में बुधवार देर रात एक टायर की दुकान में भीषण आग लग गई. ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. मौके पर तेज धमाके होने लगे और साथ ही दुकान से आग की बड़ी लपटें निकलने लगी. मौके पर मौजूद लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी.

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक़, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को काबू किया. साथ ही वक्त रहते आग को आसपास की दुकानों में फैलने से रोका गया. आग लगने के कारण दुकान में रखा समान जलकर राख हो गया. आग को काबू करने में फायर ब्रिगेड की टीम को एक घंटे का समय लग गया. इस दौरान लोगों ने आग लगने की घटना को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

